उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नकाबपोश महिला ने दूसरी महिला का गला रेता

mukeshwari
15 Jun 2023 5:19 AM GMT
गाजियाबाद में नकाबपोश महिला ने दूसरी महिला का गला रेता
x

गाजियाबाद । शुक्रवार की शाम को थाना क्षेत्र कविनगर के गोविन्दपुरम में एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक नकाबपोश महिला ने घर में घुसकर एक अन्य पूर्व परिचित महिला का गला रेत दिया और फरार हो गई। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि हमलावर महिला पूर्व में इस महिला के साथ के घर आया करती थी। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध संबंधों से संबंधित लग रहा है हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

एसीपी कविनगर ने बताया कि गोविंदपुरम के आई ब्लॉक में शुक्रवार की शाम को एक नकाबपोश महिला एक घर में घुस आई और वहां पर एक अन्य महिला का गाल चाकू से गला रेत दिया और चुपके से फरार हो गयी। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की एसीपी ने बताया कि यह महिला पूर्व में इस महिला के घर आती जाती थी। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि इस महिला को शक था कि उसके भाई के संबंधित महिला से संबंध थे, इससे वह परेशान थी और इसी के चलते उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपित महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गयी है।

ACP अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया, गोविंदपुरम में एक महिला को एक अन्य परिचित महिला द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया है। आरोपी महिला का इसके घर पर पहले से आना-जाना था। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा घायल महिला को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दी गई है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story