उत्तर प्रदेश

फेसबुक फ्रेंड का शिकार बनीं शादीशुदा महिलाए,हुआ फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल जैसा मामला

Shantanu Roy
16 Oct 2022 12:18 PM GMT
फेसबुक फ्रेंड का शिकार बनीं शादीशुदा महिलाए,हुआ फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल जैसा मामला
x
बड़ी खबर
आगरा। यूपी के आगरा में फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल जैसा मामला सामने आया है। फेसबुक फ्रेंड का शिकार बनीं शादीशुदा महिलाओं ने मैसेंजर पर एक दूसरे से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ आवाज बुलंद की। पीड़ित महिलाओं से एक ही युवक ने धोखाधड़ी की है। इसने महिलाओं को फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद मिला तब नशीली वस्तु खिलाकर उनसे संबंध बनाए, फिर ब्लैकमेल कर महिलाओं से नकदी और जेवरात हड़पता रहा। साजिश की शिकार बनीं 4 महिलाओं ने यूथ हॉस्टल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को आपबीती सुनाई। सदर क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति रेलवे में कर्मचारी हैं। महिला ने कहा कि 2018 में फेसबुक से उसकी दोस्ती मोहित शर्मा से हुई थी। मोहित ने उसे बातों में फंसाकर मिलने के लिए आगरा में ढाबे के नजदीक बुलाया। वहां नशीली चीज मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी। महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, उसके आपत्तिजनक फोटो ले लिए। इसके बाद ब्लैकमेल किया और कैश के साथ सारी ज्वेलरी हड़प ली। वहीं, आगरा की एक अन्य महिला ने बताया कि 2018 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती मोहित से हुई थी। मोहित ने उसे बिजनेस एक्सपेंड करने का भरोसा दिलाया था। मोहित के बहकावे में आकर वह उससे मिलने चली गई। मोहित ने ढाबे के नजदीक मिलने के लिए बुलाया था।
उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर शारीरिक संबंध बनाए, फोटो खींचे और ब्लैकमेल किया। उनका आरोप है कि आरोपी युवक अब तक उससे करीब 20 लाख रुपए कैश और 500 ग्राम से भी ज्यादा सोने के जेवर हड़प चुका है। तीसरी महिला भी आगरा की रहने वाली है और निजी स्कूल में प्रिंसिपल है। उम्रदराज हो चुकी इस महिला के पति की 2013 में मौत हो चुकी है। महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद रात में नींद न आने की बीमारी हो गई थी। फेसबुक पर युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और दूसरी शादी के लिए एक नाम बताया। फिर उसी नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। धीरे-धीरे कर युवक ने बातों में उलझा लिया। भरोसा जीतकर युवक ने नकदी के साथ सोने की ज्वेलरी हड़प ली। इस महिला का कहना है कि आरोपी ने नकदी तो लौटा दी है, लेकिन ज्वेलरी अब तक वापस नहीं की। दिल्ली की रहने वाली चौथी महिला के 24-255 साल के बच्चे हैं। महिला का दिल्ली में ज्वेलरी का बड़ा कारोबार है। उसका कहना है कि आरोपी युवक ने कुछ वर्ष पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। इसके बाद बातचीत शुरू हुई तो युवक ने कहा कि उसके पिता बड़े अधिकारी हैं। इसके बाद उसने आगरा में पेट्रोल पंप दिलाने की बात कही। महिला का कहना है कि भरोसे में आकर पति से 4 लाख रुपए युवक को दिलवा दिए। इसके अलावा खुद भी 12 लाख रुपए दिए। युवक ने पति के पैसे तो वापस लौटा दिए हैं, लेकिन अब तक 12 लाख रुपए वापस नहीं किए। युवक अब यह कहकर ब्लैकमेल कर रहा है कि तुमने मुझे 12 लाख रुपए क्यों दिए हैं? इस बात को लेकर मैं तुम्हें बदनाम कर दूंगा।
Next Story