उत्तर प्रदेश

शादी का झांसा देकर विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Shantanu Roy
16 Aug 2022 10:48 AM GMT
शादी का झांसा देकर विवाहिता के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
x
बड़ी खबर
वाराणसी। लंका थानाक्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पड़ोसी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस तहरीर पर पुलिस ने प्रशांत बंगाली के विरुद्ध मुकदमा कायम कर उसकी तलाश में जुट गयी है। विवाहिता के अनुसार उसके पड़ोस में रहने वाले प्रशांत बंगाली ने उसे अपने प्रेमजाल में फसाकर अपने अपने साथ आठ माह तक रखा और शारीरिक शोषण करता रहा है। महिला का आरोप है कि इस बीच वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करवाया गया।
जिसके बाद दोबारा गर्भवती हुई तो उक्त व्यक्ति ने अपने साथ रखने से इंकार कर दिया। बता दें कि महिला की शादी 2016 में कछवा मिर्जापुर में हुई थी। महिला को दो बच्चे भी हुए। इस बीच मायके आने पर पड़ोस में रहने वाले प्रशांत बंगाली ने उसे झांसे में फंसा लिया। आरोपी के खिलाफ महिला ने रविवार को तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 और 313 के तहत मुकदमा लिखा है। लंका थाने के इंस्पेक्टर क्राइम सहजानंद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
Next Story