उत्तर प्रदेश

विवाहिता की दहेज की मांग को लेकर बेरहमी से की गई पिटाई, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
27 Sep 2022 2:53 PM GMT
विवाहिता की दहेज की मांग को लेकर बेरहमी से की गई पिटाई, मामला दर्ज
x

क्राइम न्यूज़: सरधना क्षेत्र में एक विवाहित महिला को दहेज के लिए उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरा ना होने पर महिला को बेरहमी से पीटा। जिसके बाद उन्होंने उसे घर से बाहर निकाल दिया। अब महिला ने थाने में जाकर न्याय की गुहार लगाई और पुलिस ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

क्या है पूरा मामला: खतौली निवासी सबा पुत्री से शाआलम ने बताया कि उसकी शादी टेहरकी गांव में हुई थी। शादी होने के बाद ही उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार को उन्होंने दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसे के साथ मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। अब पीड़िता ने सोमवार को थाने पहुंच कर शिकायत दी और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

Next Story