- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पति और तीन साल के...
उत्तर प्रदेश
पति और तीन साल के बच्चे को छोड़ विवाहिता ने प्रेमी को चुना
Admin4
18 Sept 2023 1:29 PM IST

x
पीलीभीत/जहानाबाद। शादी के बाद भी युवती अपने प्रेमी से मिलती रही और कई साल बाद पति वा तीन साल के बच्चे को छोड़कर प्रेमी के पास चली गई। प्रधान की अगुवाई में पंचायत हुई और फिर पत्नी ने बच्चे और पति को छोड़कर प्रेमी को चुना। इसका बकायदा लिखित समझोता नामा बनाकर दे दिया गया। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि न्यूरिया क्षेत्र की एक युवती की शादी कुछ साल पहले बरेली के नबावगंज क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। उसके तीन साल का बच्चा है। बताते हैं कि युवती का शादी के पहले से जहानाबाद क्षेत्र के युवक से प्रेम प्रसंग था। वह शादी के बाद भी उसी से बातचीत करती रहती थी। इस बात का ससुराल वालों को कुछ पता नहीं था। बीते दिनों युवती घर से भाग गई और प्रेमी संग रहने लगी। काफी तलाशने के बाद प्रेम प्रसंग का पता चला। फिर पंचायतें हुई। जिसमे तीनों पक्ष वा संबंधित गांव के प्रधान बैठे। तय किया गया कि अब विवाहिता अपने प्रेमी संग रहेगी और बच्चा पिता के साथ रहेगा। इसका लिखित समझौता किया गया है।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़पतिविवाहितादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





