उत्तर प्रदेश

ससुरालियों ने कराया विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार

Admin Delhi 1
19 Feb 2023 1:20 PM IST
ससुरालियों ने कराया विवाहिता के साथ सामूहिक बलात्कार
x

ग्रेटर नोएडा क्राइम न्यूज़: थाना जारचा क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने 4 लोगों को घर पर बुलाकर उसका गैंगरेप करवा दिया।

थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि छोलस गांव में ब्याही एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल के पास रहने वाले अफसर अली, गजनफार, सीमी तथा शहनाज ने ससुर, सास, जेठ और देवर आदि के कहने पर उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया।

पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसका उत्पीड़न करते हैं तथा उन्होंने चारों लोगों को घर पर बुलाकर उसका बलात्कार करवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जाता है कि जिस महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है उसने पूर्व में एक आरोपी अफसर अली पर पहले भी आरोप लगाया था कि वह पाकिस्तान का रहने वाला है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Next Story