- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- फंदे से लटकी मिली...
उत्तर प्रदेश
फंदे से लटकी मिली विवाहिता, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
Ashwandewangan
22 Aug 2023 11:52 AM GMT
![फंदे से लटकी मिली विवाहिता, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप फंदे से लटकी मिली विवाहिता, ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/22/3338197-37.webp)
x
फंदे से लटकी मिली विवाहिता
मेरठ। मेरठ के जानीखुर्द क्षेत्र के गांव बहरामपुर मोरना में विवाहिता फंदे पर लटकी मिली। मृतका के परिजनों ने सुसराल वालों पर दहेज को लेकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहरीर मृतका के भाई ने उसके पति सहित सात व्यक्तियों के खिलाफ दी है।
गांव बहरामपुर मोरना निवासी विकास शर्मा का विवाह दाे वर्ष पूर्व मलियाना थाना टीपीनगर निवासी अंजलि शर्मा पुत्री कालीचरण के साथ हुआ था। अंजलि अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर मृतका के परिजन गांव बहरामपुर मोरना पहुंचे। परिजनों ने अंजलि की हत्या दहेज को लेकर करने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जानी पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच मृतका अंजलि के सुसराल वाले घर से फरार हो गए। जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के भाई अनुज शर्मा ने विकास, जयकरण, संजू, मनोज, रुकमणी, कृष्णा और आरती के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
![Ashwandewangan Ashwandewangan](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
Next Story