उत्तर प्रदेश

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Admin4
15 Oct 2022 6:10 PM GMT
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
x

संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। जहांनाबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उधर, घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा रहा।

बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वारी की रहने वाली 32 वर्षीय निर्वेश देवी की शादी 10 वर्ष पहले जहानाबाद थाना क्षेत्र के अड़ौली गांव के रहने वाले जानकी प्रसाद उर्फ बब्लू से हुई थी। इससे उसे दो बच्चे हैं। शुक्रवार देर शाम निर्वेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर मायके वाले जहानाबाद पहुंचे। वहां पता लगा कि पीलीभीत के एक अस्पताल ले गए हैं। वहां पर विवाहिता का शव मिला। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या करने के आरोप ससुराल वालों पर लगाए।

उनका कहना था कि शादी के बाद मनचाही बाइक न मिलने की बात पर भी बेटी को परेशान किया जा रहा था। बेटी ने कई बार प्रताड़ित करने की बात बताई। जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने जाकर बातचीत भी कराई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। इसी के चलते हत्या करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। जहानाबाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर प्रभास चंद ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई उसी आधार पर की जाएगी।

Next Story