- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- विवाहिता की संदिग्ध...

x
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र रामनगर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका के परिवारजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल मामले की जांच कराई जा रही है।
बताया गया कि मृतका 22 वर्षीय रोशनी निवासी किछुटी थाना कूरेभार की शादी 2 वर्ष पूर्व बीकापुर क्षेत्र के रामनगरी निवासी नीरज जायसवाल के साथ हुई थी। मृतका के परिवारजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि विवाहिता के पति का एक अन्य युवती के साथ अवैध संबंध था। जिसकी भनक दो माह पहले पत्नी को लग गई। इसी के चलते पति-पत्नी में तकरार होने लगी थी। इसी बात को लेकर सोमवार देर शाम पति-पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा भी हुआ था। कोतवाली प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Admin4
Next Story