उत्तर प्रदेश

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, मायके वालों ने ससुराल में किया हंगामा

Admin Delhi 1
16 Dec 2022 12:50 PM GMT
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, मायके वालों ने ससुराल में किया हंगामा
x

सरधना: क्षेत्र के पिठलोकर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हत्या की सूचना पुलिस को कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के ससुराल वाले घर से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को तलाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

मुजफ्फरनगर जिले के मोरना थाना के भुवापुर गांव निवासी बबीता पुत्री धर्मपाल की शादी वर्ष 2018 में सरधना के पिठलोकर गांव निवासी सुरेंद्र उर्फ काले के साथ हुई थी। आरोप है कि काफी दिन से ससुराल वाले विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता का शव कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। ससुराल वालों ने उसके मायके में फोन करके मामले की सूचना दी।

बताया कि विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। विवाहिता की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मायके वाले ससुराल पहुंच गए। परिजनों ने ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही पुलिस को हत्या की सूचना कर दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इस संबंध में इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार का कहना है कि पिठलोकर में एक महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके वालों की तहरीर के आधारपर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

काफी समय से चल रहा था विवाद: मायके वालों ने पुलिस को बताया कि काफी समय से विवाहिता को परेशान किया जा रहा था। कुछ दिन पहले भी पति ने विवाहिता की पिटाई थी। जिससे उसे काफी चोट आई थी। विवाहिता ने परिजनों को इस बारे में बताया था। मगर रिश्ता निभाने के चक्कर में परिजनों ने बात को ठीक करने की कोशिश की। मगर गुरुवार को परिजनों के सामने यह मामला सामने आया।

Next Story