- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- संदिग्ध परिस्थितियों...

x
सहारनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप ससुरालियों तथा दूसरे समुदाय की एक महिला पर लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच शुरू कर दी। बिहारीगढ़ थाने पर दी गई तहरीर में मृतका रीता के भाई बेहट थाने के गांव रंडोल निवासी सुन्दर पुत्र फूल सिंह ने बताया कि उसकी बहन रीता की शादी 19 वर्ष पूर्व गांव जहानपुर में हुई थी।
आरोप है कि पिछले कई साल से ससुराल दहेज के लिए उसकी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। रिश्तेदारों ने कई बार समझौता कराया। आरोप है कि बीती रात पति और ससुरालियों ने दूसरे समुदाय की एक महिला के साथ मिल कर विवाहिता से मारपीट करते हुए उसे जहर दे दिया। इसके बाद ससुराली उसे लेकर जिला अस्पताल गए जहां महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story