उत्तर प्रदेश

गांजा तस्करी का खुलासा, दो वाहनों से 38 किलो नशीला पदार्थ बरामद

Admindelhi1
26 Oct 2026 12:41 PM IST
गांजा तस्करी का खुलासा, दो वाहनों से 38 किलो नशीला पदार्थ बरामद
x
गांजा तस्करी करते तीन आरोपी गिरफ्तार, भारी खेप बरामद

मीरजापुर: चील्ह थाना क्षेत्र के जगापट्टी गांव स्थित बाबा ढाबा के पास रविवार को पुलिस ने दो चार पहिया वाहनों से 37 किलो 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। मामले में लखनऊ निवासी तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में चील्ह थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने पिकअप वाहन संख्या यूपी 32 एफएन 5073 और स्विफ्ट कार संख्या यूपी 32 एलक्यू 8097 की तलाशी ली। इस दौरान दोनों वाहनों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लखनऊ के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बालागंज निवासी अफजल, मल्लपुर आदर्श नगर निवासी वाहिद अंसारी और राजा बिहार कॉलोनी, बालागंज निवासी सूरज पाल चौरसिया के रूप में हुई है।

इस मामले में चील्ह थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: एसओजी प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह अपनी टीम के साथ, सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ अपनी टीम के साथ और चील्ह थाने की चेतगंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राकेश राय अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

Next Story