उत्तर प्रदेश

बढ़ा हुआ बिल लेकर पहुंचे कई करदाता भड़के

Admin2
9 Aug 2022 11:15 AM
बढ़ा हुआ बिल लेकर पहुंचे कई करदाता भड़के
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : रिवाइज संपत्ति कर का बिल जारी होने के बाद नगर निगम अब उनको सुधारने के लिए कैंप लगा रहा है। सोमवार को जनकपुरी पानी की टंकी के पास कैंप लगाया गया। कैंप में बढ़ा हुआ बिल लेकर पहुंचे कई करदाता भड़क गए। कहा कि इतना टैक्स किससे पूछकर बढ़ाया। अफसरों ने समझा कर शांत किया।

नगर आयुक्त गौरांग राठी के निर्देश पर 4 अगस्त से 21 सितंबर हाउस टैक्स की आपत्तियों के निस्तारण के लिए कैंप लगाया जा रहा है। सोमवार को लगाए गए कैंप में 46 आपत्तियां आईं, जिसमें 26 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष आपत्तियों का शाम तक जांच कर निस्तारण करने के आदेश कर दिये गये हैं। 15 करदाताओं ने 3.38817 लाख संपत्ति कर जमा किया। जोन दो में 16 अगस्त को श्रीराम बैंक्वेट हॉल संजय गाँधी कॉलोनी पर कैंप लगाया जाएगा। नगर निगम 10 फीसदी का हाउस टैक्स पर छूट भी दे रहा है।
source-hindustan

Next Story