उत्तर प्रदेश

कई राउंड गोली चलने से लोगों में मचा हड़कंप

Admin4
4 Dec 2022 1:27 PM GMT
कई राउंड गोली चलने से लोगों में मचा हड़कंप
x
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के शीतल दवनी गाँव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिले में कई राउंड से ऊपर गोली चलने लगी। घटना की जनकारी मिली तो इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने में जुट गई। जानकारी के अनुसार, बलिया के बासडीह रोड थाना क्षेत्र के शीतल भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। गोली चलने का लाइव वीडियो CCTV कैमरे में कैद हुआ है। जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बता दें यह घटना भूमि विवाद को लेकर आरोप लगने के कारण हुई है। इस दौरान कई राउंड से ऊपर गोली चलने की खबर मिली है। सूचना मिलने पर सीओ सहित कई थानों की फोर्स भारी संख्या में मौके पर तैनात है। वहीं गोली चलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। हालांकि इस घटना में किसी व्यकि का घायल होने की सूचना नहीं है। बताते चले कि गोली चलने का लाइव वीडियो CCTV कैमरे में कैद हो गया है। ये पूरा मामला बलिया जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत शीतल दवनी का है।
Next Story