उत्तर प्रदेश

Laptop, मोबाइल और एटीएम कार्ड सहित कई सामान बरामद

Ratna Netam
28 Jun 2026 8:40 PM IST
Laptop, मोबाइल और एटीएम कार्ड सहित कई सामान बरामद
x
गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है।

Saharanpur सहारनपुर : ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर एक कारोबारी से 1 करोड़ 31 लाख 25 हजार 200 रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का सहारनपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज और बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड सहित कई अहम सामान बरामद किए गए हैं।

एसपी सिटी Vyoom Bindal ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि यह मामला साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आरोपी लोगों को ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर फंसाते थे और धीरे-धीरे उनसे बड़ी रकम निवेश करवा लेते थे।यह मामला बेहट रोड स्थित मंगलम एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर अंशुल गुप्ता की शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत के अनुसार, उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक लाभ का लालच देकर अलग-अलग चरणों में कुल 1,31,25,200 रुपये निवेश कराए गए। शुरुआत में लाभ दिखाकर भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने बाद में पूरी रकम हड़प ली।

जब अंशुल गुप्ता ने अपनी निवेश की गई रकम निकालने का प्रयास किया तो उन्हें कोई पैसा वापस नहीं मिला। लगातार संपर्क करने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की।पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गाजियाबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से बरामद सामान की जांच की जा रही है, जिससे इस गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क का भी पता लगाया जाएगा। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह अलग-अलग राज्यों में लोगों को ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगने का काम कर रहा था।पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि ठगी की गई रकम किन-किन खातों में ट्रांसफर की गई और इसमें कितने अन्य लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

Next Story