उत्तर प्रदेश

पेड़ से गिरने के बाद मंतोष की मौत, ठेले से अस्पताल पहुंचे परिजन

Saba Naaz
7 July 2025 10:31 AM IST
पेड़ से गिरने के बाद मंतोष की मौत, ठेले से अस्पताल पहुंचे परिजन
x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : पेड़ से लकड़ी तोड़ने के दौरान गिरकर घायल होने वाले मंतोष की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मालूम हो कि शनिवार को घायल होने के बाद एक घंटे तक मंतोष को एंबुलेंस नहीं मिली थी।
परिजन हाथ ठेलिया से सिविल लाइंस स्थित एक निजी क्लीनिक लेकर गए थे। शहर के शिवनगर निवासी मंतोष (30) मजदूरी करता था। शनिवार सुबह दस बजे वह मोहल्ला पीतांबर नगर में नार्मल स्कूल के पास नीम के पेड़ पर चढ़कर सूखी लकड़ी तोड़ रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गिरकर घायल हो गया था। आसपास के लोगों ने घर पहुंचाया था। यहां पत्नी पूनम ने जिला अस्पताल ले जाने के लिए यूरी 112 नंबर डायल किया।
कई बार फोन करने के बाद बात हो पाई लेकिन एक घंटे इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई। इस दौरान मंतोष को दर्द से छटपटाते देख परिजनों का सरकारी इलाज से विश्वास डोल गया। परिचितों व पड़ोसियों की सलाह पर परिजनों ने सिविल लाइंस में क्लीनक चलाने वाले एक निजी डॉक्टर के पास ले जाने का मन बनाया था। भाई वीरेंद्र ने एक हाथ ठेलिया का इंतजाम किया और भाई शिवा व अन्य परिजनों के साथ पैदल ही निकल पड़े।
Next Story