उत्तर प्रदेश

मंगुपुरा निवासी मकान कब्जाने को महिला से की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Tara Tandi
13 Jun 2023 1:34 PM IST
मंगुपुरा निवासी मकान कब्जाने को महिला से की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
x
थाना मझोला के मंगुपुरा निवासी महिला यासमीन ने बताया कि लगभग 15 साल पहले उसकी मां महरून निशा की मौत हो गई थी. उस समय यासमीन के अलावा उसका एक भाई फहीम था. मां की मौत के कुछ साल बाद ही उसके पिता शफी अहमद ने गांव ही हसीना से दूसरी शादी कर ली. दूसरी पत्नी हसीना से शफी अहमद के तीन बच्चें अबुबकर, रिफा और सायमीन पैदा हुए.
यासमीन के अनुसार साल 2018 में पिता शफी अहमद की भी मौत हो गई, जिसके बाद सौतेली मां हसीना ने गांव के ही हनीफ के साथ भाग कर शादी कर ली. जिसमें उसके भाई फहीम ने भी उनका साथ दिया. यासमीन ने बताया कि उसके पिता अपनी जमीन और मकान फहीम, अबुबकर, रिफा व सायमीन के नाम कर गए थे. जिसके चलते हनीफ और फहीम जमीन और मकान पर कब्जा करने के लिए तीनों बच्चों को रास्ते से हटाना चाहते हैं. जानकारी होने पर यामसीन तीनों बच्चों को अपने पति के घर ले आई. यासमीन के अनुसार आठ जून को हनीफ और फहीम उसके घर पहुंचे और कहा कि इन तीनों बच्चों को हमे दे दो. जिस पर हनीफ और फहीम ने उसके साथ मारपीट की. मारपीट में यासमीन गंभीर रूप से घायल हो गई. बाद में उसने मझोला थाने पर पहुंच कर तहरीर दे दी. सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर पर आरोपी हनीफ और फहीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है.
Next Story