उत्तर प्रदेश

Indira Gandhi प्रतिष्ठान में लगेगा आमों का मेला, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ

Ratna Netam
2 July 2026 6:52 PM IST
Indira Gandhi  प्रतिष्ठान में लगेगा आमों का मेला, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
x

Lucknow लखनऊ : अगर आप आम के शौकीन हैं तो इस बार लखनऊ आपके लिए खास बनने जा रहा है। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3 से 5 जुलाई तक उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में आम की 800 से अधिक प्रजातियों को देखने और चखने का अवसर मिलेगा।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में आम की विभिन्न किस्मों को 7 श्रेणियों और 56 वर्गों में प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि यह महोत्सव आम उत्पादकों और उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ा मंच साबित होगा। इसमें देशभर की विभिन्न प्रजातियों के आम प्रदर्शित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को लखनऊ के ‘जन भवन’ में आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें किसानों, व्यापारियों और निर्यातकों को एक साथ जोड़ने का अवसर मिलेगा।

महोत्सव का उद्देश्य न केवल आम की विविधता को प्रदर्शित करना है, बल्कि किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना और आम के निर्यात को बढ़ावा देना भी है। इसके जरिए कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।इस आयोजन में आम की पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह की प्रजातियों को शामिल किया गया है, जिससे आम प्रेमियों को एक ही स्थान पर विविध स्वाद और किस्मों का अनुभव मिल सकेगा।प्रशासन का कहना है कि यह महोत्सव उत्तर प्रदेश को आम उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Next Story