उत्तर प्रदेश

छात्रा से छेड़छाड़ करने पर मनचले की परिजनों ने की पिटाई

Rani Sahu
22 Sept 2022 10:02 PM IST
छात्रा से छेड़छाड़ करने पर मनचले की परिजनों ने की पिटाई
x
मुजफ्फरनगर। जनपद में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मनचले व्यक्ति की पिटाई की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल मनचले की पिटाई का वीडियो एक दिन पूर्व चरथावल थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव का है, जहां स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने पर मनचले सुहैल को परिजनों ने जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी मनचले पर आरोप है कि वह स्कूली छात्रा के साथ आए दिन छेड़छाड़ की वारदात करता था जिससे परेशान होकर लड़की के परिजनों ने मनचले की पिटाई कर दी। इस मामले पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।
Next Story