- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सीतापुर में 25 हजार का...
उत्तर प्रदेश
सीतापुर में 25 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, महिला की दिनदहाड़े की थी हत्या
jantaserishta.com
9 Nov 2026 12:54 PM IST

x
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रामपुर कलां थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जामनगर बेधौरा रेलवे पुलिया के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी रंगीलाल के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ लूट, चोरी, अवैध शस्त्र और आबकारी अधिनियम समेत 18 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, 5 नवंबर को रामपुर कलां थाना क्षेत्र के बगराभारी गांव निवासी अनीता (35) पत्नी संतराम की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार को रामपुर कलां पुलिस टीम ने जामनगर बेधौरा रेलवे पुलिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में हत्या के आरोपी रंगीलाल निवासी बगराभारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी रामपुर कलां थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ वर्ष 1994 से वर्ष 2026 तक विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। सीओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी रंगीलाल ने दिनदहाड़े महिला की हत्या की थी और मामले में फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, जिसे मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इसके पहले सितंबर में सीतापुर में पुलिस ने 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। थानगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने नाना के घर आई 6 वर्षीय बच्ची के साथ आरोपी अवधराम उर्फ भोलेशंकर ने लालच देकर गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





