उत्तर प्रदेश

शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बना रहा था शख्स, आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
10 May 2022 7:37 PM IST
शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बना रहा था शख्स, आरोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

मेरठ: शादी समारोह में तंदूरी रोटी पर थूकने का एक और मामला यूपी के मेरठ में सामने आया है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. मामला थाना खरखौदा क्षेत्र का बताया जा रहा है. पहले भी आसपास के क्षेत्रों से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, अतराड़ा गांव के निवासी नरेश की बेटी की शादी थी. जिसमें नान रोटी बनाने का काम हापुड़ निवासी फिरोज को दिया गया था. इस दौरान फिरोज ने रोटी बनाते समय कथित रूप से थूक दिया. जिसका वहां मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया. फिर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस मामले में खरखौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर लिया है.
मेरठ पुलिस ने कहा कि थाना खरखोदा पुलिस ने शादी समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी त्रिलोकपुरम (हापुड़) का रहने बाला है. उसे जल्द अदालत में पेश किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story