- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नाबालिग का वीडियो...
उत्तर प्रदेश
नाबालिग का वीडियो बनाकर वायरल करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती
SHIDDHANT
15 Jan 2026 11:47 PM IST

x
Hamirpur हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मोहम्मद अफान नाम के युवक पर आरोप है कि उसने एक हिंदू नाबालिग लड़की का अश्लील वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
वीडियो सामने आने के बाद आरोपी के घर के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस से आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी। आरोपी और पीड़िता अलग-अलग धर्म से थे, ऐसे में मामला बेहद संवेदनशील हो गया था। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शाम होते-होते पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वीडियो वायरल होने के बाद विवाद बढ़ने पर आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश में कई पुलिस टीमें लगाई गई थीं। इसी दौरान थाना सुमेरपुर क्षेत्र के देवगांव रोड पर पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी, जहां आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, 15 जनवरी को थाना सुमेरपुर में एक तहरीर दी गई थी, जिसमें बताया गया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को अपने प्रभाव में लेकर नाम और पहचान छिपाकर शारीरिक संबंध बनाए और इसका वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो के जरिए पीड़िता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता के इनकार करने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।
इतना ही नहीं, आरोपी और उसके पिता द्वारा पीड़िता और उसके परिवार पर लगातार दबाव बनाया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने बताया कि आरोपी को देवगांव रोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान जब मोबाइल फोन के बारे में सवाल किया गया तो आरोपी ने बताया कि उसने मोबाइल फोन देवगांव रोड के पास जंगल में छिपा रखा है। मोबाइल की बरामदगी के दौरान आरोपी ने पहले से छिपाकर रखे अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लग गई। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद कर आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsहमीरपुरउत्तर प्रदेशनाबालिग लड़कीअश्लील वीडियोसोशल मीडिया वायरलआरोपी मोहम्मद अफानमुठभेड़गिरफ्तारीघायलअस्पतालपुलिस कार्रवाईथाना सुमेरपुरदेवगांव रोडधर्म संवेदनशील मामलापीड़ितावीडियो रिकॉर्डिंगधर्म परिवर्तन दबावविरोध प्रदर्शनकानूनजांच।
Next Story





