उत्तर प्रदेश

आठ साल के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
3 Nov 2022 12:23 PM GMT
आठ साल के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
x

क्राइम न्यूज़: पुलिस ने आठ साल बच्चे की हत्या के आरोपी को त्रिपुरा में धलाई जिला के गंडाचेर्रा के रतननगर इलाके से गिरफ्तार किया है। पच्चीस वर्षीय चंद्रजोय त्रिपुरा को पुलिस ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में मंगलवार की शाम गिरफ्तार किया। इस पर अपने पड़ोसी के आठ साल के बच्चे की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि चंद्रजोय को गुस्साई भीड़ के चंगुल से बचाया गया। भीड़ ने उसे पेड़ से बांधकर बुरी तरह से पीटा है। कथित तौर पर जतनजॉय त्रिपुरा का पुत्र कार्तिक त्रिपुरा (8) आरोपी के पुत्र के साथ खेत में खेल रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी चंद्रजॉय पास के खेत में काम कर रहा था और अचानक वह भड़क गया और उसने कार्तिक के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस वजह से बच्चे की सांस की नली कट गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी भागकर जंगल की ओर भाग गया। इस बीच रायस्याबारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्तिक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

बाद में, ग्रामीणों ने तलाशी शुरू कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने चंद्रजॉय को दूसरे गांव में उसे बेहोशी की हालत में बचाया और उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपी गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में है। पुलिस ने आरोपी पर फिर हमला न हो इसके लिए अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी। साथ ही जनता के गुस्से से बचाने के लिए गांव में विशेष रूप से चंद्रजाय के घर में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

इलाके मे आज उस समय तनाव फैल गया, जब कार्तिक के शव को गांव ले जाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Next Story