- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mallawan: गोसवा...

मल्लावां: न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रधानपति समेत सात लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।कोतवाली क्षेत्र के गोसवा गांव निवासी विद्यासागर पुत्र रामलाल ने न्यायालय में दिए हुए शिकायती पत्र दिया था । जिसमें बताया था कि बीती 12 जुलाई 2024 को प्रधानपति जयराम और उसके भतीजे के पास फर्जी मुकदमा दर्ज करने को लेकर उलाहना देने गया था । इसमें बताया कि प्रधान पति जयराम पुत्र रामभरोसे 50 को उलाहना देने पर प्रधान पति ने अपने परिवारीजन संजीव पुत्र रामखेलावन 42, कौशल कुमार पुत्र रामखेलावन 45, शिव पटेल पुत्र कौशल कुमार 19, छायावती पत्नी कौशल 40, अभिषेक उर्फ अतुल पुत्र जयराम 25, आदर्श कुमार पुत्र जयराम 28, को फोन कर के बुला लिया ।
जिसमें संजीव के हाथ में गंडासा और अभिषेक के हाथ में मुड़ी हुई सरिया और अन्य सभी के हाथों में लाठी डंडे थे। इसके बाद उपरोक्त सभी लोगों ने गाली गलौच करना शुरू कर दिया । गाली गलौज देने से मना करने पर संजीव ने गंडासा से प्रार्थी की कोहनी पर वार कर दिया ।
जिससे प्रार्थी का हांथ कट गया । और भतीजे को भी बुरी तरह मारा पीटा। मारपीट का शोरगुल सुनकर प्रार्थी के पारिवारिक जन व अन्य लोग भी पहुंच कर बचाने का प्रयास करते रहे । लेकिन प्रधानपति जयराम और उनका भतीजा जान से मारने की नीयत से बराबर वार करता रहा । साथ ही आरोप लगाया कि जिसकी सूचना स्थानीय थाने में दी लेकिन प्रधानपति राजनीतिक पहुंच होने के कारण पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया और इसके बाद प्रार्थी ने जनसुनवाई और रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत की लेकिन आरोपियों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई । जिसके चलते पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली । न्यायालय के आदेश के बाद प्रधान पति समेत 7 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है ।





