उत्तर प्रदेश

व्यूज बढ़ाने के लिए 'डॉग बिरयानी' का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, आरोपी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

jantaserishta.com
26 Nov 2026 3:57 PM IST
व्यूज बढ़ाने के लिए डॉग बिरयानी का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, आरोपी ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
x
वीडियो हुआ वायरल.
कानपुर: कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में एक संस्थान में गार्ड के रूप में काम करने वाले भूपेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने सोशल मीडिया पर व्यू बढ़ाने के लिए अपने मोहल्ले में घर के पास खेल रहे मासूम पिल्ले को गर्दन से पकड़कर काटने का नकली वीडियो बनाया और 'डॉग बिरयानी' स्लोगन के साथ फेसबुक व इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. वीडियो वायरल होने के बाद एनिमल एक्टिविस्ट मयंक त्रिपाठी की शिकायत पर पुलिस ने सोशल मीडिया आईडी से एड्रेस निकालकर उसे दबोचा और हाथ जोड़कर माफी मंगवाते हुए थाने से परेड निकाली.
मिली जानकारी के मुताबिक, भूपेंद्र सिंह ने फेसबुक पर 'डॉग बिरयानी' का स्लोगन लगाया और एक खेलते हुए मासूम पिल्ले को गर्दन से पकड़कर काट दिया. इसके साथ ही उसने इंस्टाग्राम पर अपना एक फोटो भी लगाया, जिसके पीछे 'तू जानेमन है जाने जिगर है' गाना बज रहा था. वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने नाराजगी जताते हुए तरह-तरह के कमेंट किए.
वीडियो सामने आने पर एनिमल एक्टिविस्ट मयंक त्रिपाठी ने गोविंद नगर थाने में भूपेंद्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उसकी आईडी और एड्रेस का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने थाने से ही उसकी परेड निकाली, जिसमें वह दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए नजर आया और आसपास कुत्तों के भौंकने की आवाज भी सुनाई दे रही थी.
डीसीपी देवेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सोशल मीडिया पर अपने व्यू बढ़ाने के लिए यह हरकत की थी. उसने सच में डॉग नहीं मारा था. आरोपी के मुताबिक, ये पिल्ले उसके मोहल्ले में घर के पास ही खेल रहे थे और उसने अपनी गलती मान ली है. पुलिस ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story