- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अंकित मर्डर केस में...
उत्तर प्रदेश
अंकित मर्डर केस में बड़ा फैसला, दंपती को मिली आजीवन कारावास
nidhi
1 Oct 2026 11:39 AM IST

x
घर बुलाकर रची हत्या की साजिश
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में चर्चित अंकित हत्याकांड में अदालत ने पति-पत्नी को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला करीब दो साल पुराना है, जिसमें महिला पर अपने प्रेमी अंकित को घर बुलाने और फिर पति के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का आरोप था।
अभियोजन पक्ष के अनुसार अंकित और महिला के बीच प्रेम संबंध थे। घटना वाले दिन अंकित को घर बुलाया गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद मामले को छिपाने की कोशिश भी की गई थी।
पुलिस जांच में कई अहम साक्ष्य सामने आए, जिनके आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान, परिस्थितिजन्य साक्ष्य और अन्य सबूत अदालत के सामने रखे गए।
लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को हत्या का दोषी माना और उम्रकैद की सजा सुनाई। इसके साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया है। अदालत के फैसले के बाद मृतक के परिवार ने राहत जताई। परिजनों का कहना है कि उन्हें लंबे इंतजार के बाद न्याय मिला है।
Next Story





