उत्तर प्रदेश

कानपुर में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी डिरेल होने से दीपावली पर घर जाने वाले यात्री फंसे, ट्रेनें कई घण्टे हुई लेट

Admin4
23 Oct 2022 8:52 AM GMT
कानपुर में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी डिरेल होने से दीपावली पर घर जाने वाले यात्री फंसे, ट्रेनें कई घण्टे हुई लेट
x
कानपुर: यूूपी में फतेहपुर के करीब रमवां स्टेशन के पास बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। जहां दिल्ली-हावड़ा रूट पर मालगाड़ी पटरी से उतर गई। जिससे ट्रैक बाधित हो गया। हादसा 10ः30 पर हुआ है। सात कोच एक दूसरे पर चढ़ गए। अप व डाउन दोनों ट्रैक बाधित हो गए हैं। कई यात्री ट्रेने फंसी हुई हैं। ऐसे में दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का सबब है। हालांकि इंजीनियर शाम तक रूट सामान्य होने की संभावना जता रहे हैं।
दिल्ली से बनारस जाने वाली वंदेभारत को बिंदकी से वापस कानपुर भेजा गया। अब यह ट्रेन लखनऊ के रास्ते बनारस भेजी जाएगी। कानपुर आने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस खागा से निरस्त कर दी गई। यह पूरी ट्रेन खागा में खाली हुई।
Admin4

Admin4

    Next Story