उत्तर प्रदेश

दर्दनाक! आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा, तीन की मौत

jantaserishta.com
28 April 2022 9:03 AM IST
दर्दनाक! आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा सड़क हादसा, तीन की मौत
x
मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

उन्नाव: उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है. बताया जा रहा है कि टायर फटने की वजह से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई. इस दौरान कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई. मृतकों में महिला-पुरुष और 6 महीने की बच्ची शामिल है. वहीं करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी है. घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के खंभोली गांव के पास की बताई जा रही है.

हादसे में मारे गए तीनों लोगों के बीच क्या संबंध है, ये फिलहाल सामने नहीं आ पाया है. ये भी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है कि कार सवार कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे. हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. साथ ही मृतकों के संबंध में जानकारी इकट्ठा करने में जुट गई. मौके पर मौजूद पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.
वहीं, हादसे की शिकार कार के पीछे आ रही दो अन्य गाड़ियां भी हादसे की शिकार हो गई. आगे चल रही कार के पलटने के बाद पीछे से आ रही दोनों गाड़ियां कार से टकरा गई. दुर्घटना की शिकार कार के अंदर बैठे महिला-पुरुष समेत 6 महीने की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार से टक्कर के बाद पीछे से आ रही दोनों गाड़ियों में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं.
घायलों को इलाज के लिए बांगरमऊ सीएचसी ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story