उत्तर प्रदेश

अमेठी में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत और चार जख्मी

jantaserishta.com
18 April 2022 11:49 AM IST
अमेठी में बड़ा सड़क हादसा, 6 की मौत और चार जख्मी
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमेठी में बीती रात बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, यहां ट्रक और बोलेरो के बीच हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की हालत काफी नाजुक हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक रविवार रात तकरीबन 12.15 बजे बारात से वापस आ रही बोलेरो जिला रायबरेली के नसीराबाद इलाके में एक ट्रक से टकरा गई। आमने-सामने की टक्कर की वजह से यह हादसा काफी भीषण साबित हुआ।

तेज रफ्तार बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर काफी तेज थी। टक्कर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, और बोलेरो में फंसे लोगों को बाहर निकालने लगे। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने का काम शुरू किया। माना जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story