- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow: बलिया समेत कई...
Lucknow: बलिया समेत कई जिलों में नए नियुक्ति आदेश जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। शनिवार को 21 क्षेत्राधिकारियों (सीओ) समेत कुल 28 पीपीएस (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। तबादलों की इस लिस्ट में लखनऊ, बलिया, आजमगढ़, गाजियाबाद, हरदोई, प्रयागराज सहित कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं
अंशु जैन, लखनऊ कमिश्नरेट की सहायक पुलिस आयुक्त, को बागपत का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
यह भी पढ़े - UP News: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, ग्राम पंचायतों का होगा परिसीमन
गौरव शर्मा, बलिया के पुलिस उपाधीक्षक, को लखनऊ एसीओ जोन में भेजा गया है। वहीं आजमगढ़ के गौरव शर्मा को फतेहपुर पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।
अवधेश कुमार पांडेय, हरदोई से तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश में स्थानांतरित किए गए हैं।
सुधांशु शेखर, एटी पुलिस उपाधीक्षक, को एसटीएफ लखनऊ में तैनात किया गया है।
अजीत चौहान, संतकबीरनगर से हरदोई पुलिस उपाधीक्षक बनाए गए हैं।
अन्य उल्लेखनीय तबादले
सुरेश कुमार (एसएसएफ, सहारनपुर) को कन्नौज,
अजय कुमार त्रिवेदी (मुरादाबाद एसीओ) को लखनऊ मुख्यालय,
सुनील कुमार वर्मा (गाजियाबाद) को अलीगढ़ यूपीपीसीएल,
अभय नाथ मिश्र (पीएसी 32वीं वाहिनी) को संतकबीरनगर,
देवेंद्र कुमार (अम्बेडकरनगर) को चंदौली,
श्वेता आशुतोष ओझा को आजमगढ़ पीएसी की 20वीं वाहिनी में सहायक सेनानायक,
मनोज कुमार सिंह (प्रयागराज) को झांसी,
अजय प्रताप सिंह को आजमगढ़,
राजीव कुमार सिसौदिया को सहारनपुर रेलवे,
सतीश चंद्र शुक्ला को भदोही,
अमित सक्सेना को गाजियाबाद कमिश्नरेट में सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया है।
बलिया में नई नियुक्ति
रजनीश कुमार यादव, एसएसएफ की पहली वाहिनी से बलिया पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किए गए हैं।
कुछ अन्य तबादले
हरिराम यादव को देवरिया,
विनीत कुमार को अलीगढ़ एयरपोर्ट सुरक्षा,
विनीत सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट,
पीतम पाल सिंह को मथुरा,
जितेंद्र सिंह परिहार को खीरी,
अपेक्षा निम्बाडिया को शामली,
सृष्टि सिंह को औरैया,
राजेश कुमार राय को सोनभद्र,
नागेंद्र कुमार चौबे को सीतापुर,
अभय नारायण राय को इटावा स्थानांतरित किया गया है।





