उत्तर प्रदेश

स्वास्थ्य महकमे में बड़ा फेरबदल

HARRY
29 Jun 2023 3:01 PM GMT
स्वास्थ्य महकमे में बड़ा फेरबदल
x
एक दर्जन से अधिक जिलों के CMO बदले गए

उत्तर प्रदेश | योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार (Government) ने स्वास्थ्य व्यवस्था (health care) में सुधार के लिए बड़ा फेरबदल किया है। सरकार नें दर्जनभर से अधिक सीएमओ के तबादले कर दिए हैं। डॉ अशोक कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।

बता दें कि डॉ गीतम सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर बनाया गया है। डॉ रोहतास कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरदोई की जिम्मेदारी मिली है। डॉ अश्वनी कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र बनाया गया है। डॉ सुनील कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, औरेया बनाया गया। डॉ महावीर सिंह को मुख्या चिकित्सा अधिकारी बागपत के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। वहीं डॉ रमेश चंद्र को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मैनपुरी बनाया गया है। डॉ संजय जैन को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अयोध्या के रूप में नई तैनाती मिली है। डॉ अंशुमान सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी अमेठी बनाया गया है। डॉ देश दीपक को गाजीपुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।

डॉ रामबदन राम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी फिरोजाबाद के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। डॉ राजीव अग्रवाल मुरादाबाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी बने। डॉ हरपाल सिंह को सीतापुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। डॉ सी0एल0 वर्मा को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीरजापुर के रूप में नई तैनती मिली है। डॉ नन्द कुमार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मऊ का नया कार्यभार सौंपा गया है। डॉ सत्यपाल सिंह को अमरोहा का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। डॉ इम्तियाज को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ललितपुर की नई जिम्मेदारी मिली है। जबकि डॉ अजय प्रताप सिंह को श्रावस्ती का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।

गौरतलब है कि बलिया में एक हफ्ते में 100 से ज्यादा मौत की खबरों के बाद से स्वास्थ्य व्यवस्था सवालों के घेरे में थी। भीषड़ गर्मी के चलते अस्पतालों में काफी संख्या मे मरीज पहुंच रहे हैं। कई जिलों में सुविधा के अभाव में मरीज बाहर ही लेटे नजर आ रहे थे। फिलहाल सरकार ने सुधार करते हुए करीब 18 सीएमओ के तबादले कर दिए हैं।

Next Story