उत्तर प्रदेश

गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, तीन तस्कर गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 Nov 2026 5:18 PM IST
गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, तीन तस्कर गिरफ्तार
x

सांकेतिक तस्वीर (AI)

पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट टीम और थाना बिसरख पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 55 किलो 124 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक हुंडई एसेंट कार और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्करी के एक ऐसे तरीके का खुलासा हुआ है, जिसमें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और पार्सल सेवाओं का इस्तेमाल कर ग्राहकों तक नशीला पदार्थ पहुंचाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, 9 नवंबर 2026 को स्वाट टीम और थाना बिसरख पुलिस ने स्थानीय खुफिया जानकारी और बीट पुलिसिंग से मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने निर्माणाधीन बिल्डिंग गोल्डन ग्रांड रोड से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलम खान (30 वर्ष), वसीम (26 वर्ष) और लक्ष्य राठौर (19 वर्ष) के रूप में हुई है। इनमें आलम खान गाजियाबाद के लोनी मुस्तफाबाद का निवासी है, जबकि वसीम बागपत जिले के रटोल गांव और लक्ष्य राठौर गौतमबुद्ध नगर की चोटपुर कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ और शुरुआती जांच में तस्करी के कारोबार का तरीका सामने आया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा और अन्य क्षेत्रों से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे। इसके बाद गांजे को विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों की पन्नियों में पैक किया जाता था, ताकि उसकी पहचान आसानी से न हो सके। आरोपी अपनी कार के जरिए गांजे की सप्लाई करते थे। इसके साथ ही टेलीग्राम एप और ऑनलाइन पार्सल के माध्यम से ग्राहकों की मांग के अनुसार नशीले पदार्थ की डोर-टू-डोर डिलीवरी भी करते थे। इस तरीके से आरोपी सीधे ग्राहकों तक गांजा पहुंचाकर अवैध कारोबार चला रहे थे।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हुए हैं तथा गांजे की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 किलो 124 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही हुंडई एसेंट कार और घटना में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिए हैं। बरामद मोबाइल फोन के जरिए पुलिस आरोपियों के संपर्कों, ग्राहकों और ऑनलाइन माध्यम से होने वाले लेनदेन की जानकारी जुटा सकती है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना बिसरख में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी वसीम का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट की के तहत दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गांजे की खरीद-फरोख्त के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार में शामिल अन्य संभावित लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story