- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मिर्जापुर GRP की बड़ी...
उत्तर प्रदेश
मिर्जापुर GRP की बड़ी कार्रवाई! ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाने वाले झपट्टा मार गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार
jantaserishta.com
28 Oct 2026 4:50 PM IST

x
मीरजापुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के सामान पर झपट्टा मारकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कथित झपट्टा मार गैंग के तीन सक्रिय सदस्यों को आरपीएफ, जीआरपी और प्रयागराज की संयुक्त स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह प्रयागराज, मिर्जापुर, छिवकी समेत कई रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय रहकर यात्रियों के सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देता था। बताया जाता है कि गिरोह के सदस्यों की तलाश पुलिस काफी समय से काम कर रही थी। इसी बीच संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को कुछ दिन पहले देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारी थी। तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह की अन्य गतिविधियों और चोरी की घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर है।
जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा के मुताबिक फुलेन्दर उर्फ राज चौहान 27 वर्ष पुत्र दयाशंकर निवासी धौरुपुर देहात कोतवाली, शिवमंगल चौहान 26 वर्ष पुत्र शिवलोचन निवासी ककरद थाना संतनगर तथा शुभम कुमार गुप्ता 19 वर्ष पुत्र कमलेश कुमार गुप्ता निवासी दीपनगर संतनगर को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से चोरी की सात मोबाइल फोन, पीली धातु की चैन व एक ब्रेसलेट एवं नगदी के रुप में 11000 रुपए बरामद किए गए हैं।
कम उम्र में शातिर सोच के तीनों पर दर्ज हैं कई मामले
झपट्टा मार गैंग के शिवमंगल चौहान पर जीआरपी प्रयागराज सहित मिर्ज़ापुर में कुल 08 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह काफी शातिर किस्म का है। इसी प्रकार शुभम पर भी प्रयागराज सहित मिर्ज़ापुर जीआरपी में 08 मुकदमें दर्ज हैं। जबकि फुलेन्दर उर्फ राज चौहान पर मुकदमों की लंबी फेहरिस्त है वह कुल 18 मामलों में वांक्षित है जिसके खिलाफ मिर्ज़ापुर और मुगलसराय जीआरपी में मामले दर्ज हैं यह काफी शातिर किस्म का सधा हुआ अपराधी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





