- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP में अवैध ई-रिक्शा...
उत्तर प्रदेश
UP में अवैध ई-रिक्शा पर बड़ी कार्रवाई, हजारों वाहन जब्त
Tara Tandi
19 April 2025 12:53 PM IST

x
Lucknow लखनऊ । प्रदेश में सड़कों पर चल रहे अवैध एवं अपंजीकृत ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान का 17 वां दिन पूरा हो गया है। अब तक कुल 22,478 वाहनों का चालान किया गया, वहीं 7,835 वाहनों को सीज किया गया है। यह जानकारी परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर इस तरह के अनधिकृत संचालन पर प्रवर्तन दल सख्त कार्रवाई लगातार कर रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में ई-रिक्शा का चालान और उन्हें सीज किए जाने की कार्रवाई की गई है।
परिवहन आयुक्त ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में अपंजीकृत और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियान विशेष रूप से उन इलाकों में चल रहा, जहां ई-रिक्शा की अधिकता से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा के खिलाफ चल रहे अभियान के 17 दिनों के दौरान प्रदेश के आगरा संभाग में सर्वाधिक जबकि झांसी संभाग में सबसे कम चालान एवं सीज की कार्रवाई हुई। आगरा संभाग में 1156 ई-रिक्शा सीज एवं 2345 चालान जबकि झांसी संभाग में 115 इ-रिक्शा सीज एवं 434 चालान किए गए। लखनऊ संभाग में 814 ई-रिक्शा एवं 2031 चालान किए गए।
यह विशेष जांच अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक निरंतर चलेगा। इसके बाद भी इसे चलाया जाएगा। राज्य के हर जिलों में प्रत्येक दिन चेकिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस जांच अभियान का उद्देश्य है कि सभी ई-रिक्शा पंजीकृत हों और कानून के दायरे में रहें। जिन जिलों में शिथिलता बरती गई है वहां के प्रवर्तन दलों के जिम्मेदारों को नोटिस और चेतावनी दी गई है।
TagsUP अवैध ई-रिक्शाबड़ी कार्रवाईहजारों वाहन जब्तUP illegal e-rickshawbig actionthousands of vehicles seizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





