- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- हाईवे में बड़ा हादसा, 4...

उन्नाव (Unnao )में छोटी दिवाली के दिन बड़ा हादसा हो गया. यहां लखनऊ कानपुर हाईवे (Lucknow Kanpur Highway) पर गंगाघाट थाना क्षेत्र के जाजमऊ चौकी के कल्लूपुरवा गांव के सामने ट्रक ने कार में टक्कर मार दी. कार में एक ही परिवार के चाचा- भतीजे समेत 4 की मौत से कोहराम मच गया है. कार में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी इससे कार खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार 4 व्यापारियों के मौत हो गई, जबकि कार में बैठा बच्चा घायल हो गया. हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग निकला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
उन्नाव में बुधवार को शाम हसनगंज कस्बा निवासी कपड़ा व्यवसायी शिवनारायण भतीजे विजय नारायण व परिवार के रमेश व बलराम गुप्ता के साथ कार से कानपुर जा रहे थे. लखनऊ कानपुर हाईवे पर कल्लू पुरवा गांव के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. अनियंत्रित होकर कार खंती में घुस गई. हादसे में कार सवार चारों व्यापारियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बालक घायल हो गया. आधार कार्ड की मदद से पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं. तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से चार राहगीर भी घायल हुए हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. हादसे के बाद हाईवे पर भगदड़ मच गई. व्यापारियों के पास डेढ़ लाख से अधिक रुपये मिले हैं. म्रतक कपड़ा व बीज व्यवसाई थे. म्रतक कानपुर खरीददारी करने जा रहे थे, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से कोहराम मच गया है. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तो वहीं मोहल्ले में मातम पसर गया है. दीपावली पर हुए हादसे से हर तरफ माहौल गमगीन है. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है. ट्रक नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





