- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कानपुर हाईवे पर रोडवेज...

x
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के आगरा में एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे पर आज गुरूवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है, यहां एक रोडवेज की बस एक खड़े टैंकर से जा भिड़ी, जिससे यह हादसा हो गया और 2 लाेगों की मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि, रोडवेज की बस फिरोजाबाद की ओर से आ रही थी, तभी आगरा में एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे पर यह बस आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। हादसा करीब 6:30 बजे हुआ है। इस दौरान मौके पर चीख-पुकार का माहौल बन गया। इसी बीच राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 2 यात्रियों की मृत्यु के अलावा कई यात्री घायल हुए है। 12 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Admin4
Next Story