उत्तर प्रदेश

बड़ा हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 की मौत

jantaserishta.com
24 May 2022 8:42 AM IST
बड़ा हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, 5 की मौत
x
बताया रहा है कि सभी एक ही परिवार के हैं और केदारनाथ, बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे।

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में एनएच 235 पर खड़े ट्रक में श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया रहा है कि सभी एक ही परिवार के हैं और केदारनाथ, बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार गुलावठी कोतवाली गांव खुशहालपुर के पास मंगलवार की सुबह स्कॉर्पियो कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इसमें 2 बच्चे, एक महिला और दो पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 6 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही डीएम एसएसपी घटनास्थल पर पहुंच गए और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 4 मृतक बुलंदशहर के रहने वाले हैं, जबकि एक शिकोहाबाद का बताया जा रहा है।
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि एक ही परिवार के लोग स्कॉर्पियो से केदारनाथ और बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गई। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर भी गए थे। घायलों को उचित इलाज दिलाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story