- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जनशताब्दी एक्सप्रेस...
उत्तर प्रदेश
जनशताब्दी एक्सप्रेस में टला बड़ा हादसा, महिला के हाथ से छूटा हैंडिल, RPF जवान की तत्परता से बची जान
Rounak Dey
12 Aug 2022 1:37 PM GMT
![जनशताब्दी एक्सप्रेस में टला बड़ा हादसा, महिला के हाथ से छूटा हैंडिल, RPF जवान की तत्परता से बची जान जनशताब्दी एक्सप्रेस में टला बड़ा हादसा, महिला के हाथ से छूटा हैंडिल, RPF जवान की तत्परता से बची जान](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/08/12/1888258-2-copy.webp)
x
पीडीडीयू जंक्शन पर गुरुवार की रात जनशताब्दी एक्सप्रेस के रवाना होने पर महिला यात्री सवार होने के दौरान असंलित हो गई। महिला का बोगी के हैंडिल से एक हाथ छूटते ही ड्यूटीरत आरपीएफ जवान दौड़कर बोगी से अलग किया। वही गार्ड के माध्यम से ट्रेन रुकवाकर महिला को सवार कराया। घटना के दौरान स्टेशन पर अफरा तफरी मची रही। वही आरपीएफ जवान के बहादुरी को यात्रियों ने खूब सराहा।
पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या छह पर गुरुवार की रात पौने 9 बजे के लगभग पटना से बनारस जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस पहुंची। इस दौरान कोच संख्या डी 7 बर्थ संख्या 42 पर सवार वाराणसी की रहने वाली महिला यात्री अनन्या कुमारी खाने पीने का सामान लेने प्लेटफार्म पर उतरी। इस दौरान वह जैसे ही स्टाल से सामान लेने लगी, ट्रेन रवाना हो गई। महिला ने दौड़कर बोगी का हैंडिल पकड़ लिया, लेकिन हैंडिल से एक हाथ छूट गया और लटकर शोर मचाने लगी।
मौके पर तैतान आरपीएफ जवान निरंजन कुमार आनन फानन में महिला को पकड़कर प्लेटफार्म पर पहुंच गया। इससे महिला की जान बच गई। इसके बाद ट्रेन रुकवाकर जवान ने महिला को उसमें बिठाया और वाराणसी के लिए रवाना कर दिया। आरपीएफ जवान के साहस को देख यात्री काफी गदगद नजर आये। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया जवान के साहस भरे कदम से महिला की जान बच गई। इसके लिए जवान को पुरस्कृत किया जाएगा।
![Rounak Dey Rounak Dey](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542181-51cd2ea7-9597-44b7-93f9-c5065798056c.webp)
Rounak Dey
Next Story