उत्तर प्रदेश

Mainpuri: तीन कारों की टक्कर से फर्रुखाबाद के दो लोगों की जान गई, छह घायल

Admindelhi1
30 May 2025 4:33 PM IST
Mainpuri: तीन कारों की टक्कर से फर्रुखाबाद के दो लोगों की जान गई, छह घायल
x
दो युवकों की मौके पर ही मौत

मैनपुरी: तीन कारों की हुई आमने-सामने भिड़ंत में फर्रुखाबाद निवासी दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया व घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक, बेवर थाना क्षेत्र के गांव कूड़ी के पास कुसमरा-बेवर मार्ग पर बुधवार रात को तीन कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। कुसमरा-बेवर मार्ग पर कूड़ी गांव के पास कुसमरा से बेवर की ओर जा रही स्विफ्ट कार की सामने से आ रही ग्रांड विटारा कार से भिड़ंत हो गई। स्विफ्ट कार में सवार दुष्यंत (35) जसमई मोहम्मदाबाद, फर्रुखाबाद और उनके साथी सचिन (36) जसमई मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य कार भी इन कारों से टकरा गई।

दूसरी सवार चार घायल: वहीं, ग्रांड विटारा सवार चार लोग घायल हो गए। बताया गया कि कार में पांच लोग सवार होकर किशनी स्थित एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में मयूर चंदेल, रवि चंदेल, ओम, शीतल चंदेल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Next Story