उत्तर प्रदेश

Mainpuri: मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत

Admindelhi1
21 April 2026 6:09 PM IST
Mainpuri: मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो की मौत
x

मैनपुरी: यूपी के मैनपुरी जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार जीजा-साले को चपेट में ले लिया। घटना में दोनों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना थाना बेवर क्षेत्र काली नदी के पास घटी है। जीजा-साला रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए गए थे। वापसी के दौरान तेज रफ्तार ने ठोकर मार दी। घटना में दोनों की मौके पर ही जान चल गई, वहीं हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे की जानकारी मिलते ही लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की लाश को पीएम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय विपिन कुमार (जीजा) 25 वर्षीय राजू कश्यप (साला) के रूप में हुई है। पुलिस फरार वाहन चलाक की तलाश कर रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Next Story