उत्तर प्रदेश

Mainpuri : भाजपा और सपा कार्यकर्ता में हुआ विवाद ,पथराव में दो लोग घायल

Tara Tandi
7 May 2024 3:28 PM IST
Mainpuri : भाजपा और सपा कार्यकर्ता में हुआ विवाद ,पथराव में दो लोग घायल
x
आगरा : मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया। बताया गया है कि यहां पर भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंहब के पुत्र सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया।
देखते ही देखते पथराव होने लगा। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। कई गाड़ियां पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए। इस दौरान मौके पर उपदेश खलीफा के पुत्र पवन सिंह चौहान भी साथ में थे।
Next Story