- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mainpuri: फंदे पर लटका...
उत्तर प्रदेश
Mainpuri: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस कर रही जांच
Tara Tandi
13 July 2024 7:53 PM IST

x
Mainpuri उत्तर प्रदेश : मैनपुरी में विवाहिता की शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी होने के बाद घर में अफरातफरी मच गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
औंछा क्षेत्र के गांव नगला मोती निवासी देवेंद्र सिंह की पत्नी प्रियंका (27) का शव शुक्रवार की रात घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। घर से चीख पुकार की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच सूचना पर थाना पुलिस ने भी घटनास्थल पहुंचकर मृतका के परिजन से जानकारी जुटाई। ससुरालीजन जहां खुदकुशी करने की बात कह रहे थे।
वहीं किसी वजह की जानकारी से इन्कार कर रहे थे। कुछ देर बाद मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे गए। प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
TagsMainpuri फंदे लटका मिलाविवाहिता शवपुलिस रही जांचMainpuri: Married woman's body found hangingpolice investigatingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





