- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mainpuri: विवाद के बाद...
उत्तर प्रदेश
Mainpuri: विवाद के बाद पति ने पत्नी पर केमिकल डालकर लगा दी आग , महिला की माैत
Tara Tandi
14 March 2025 5:10 PM IST

x
Mainpuri मैनपुरी : किशनी के गांव जटपुरा फरैंजी में बुधवार की शाम को शराब के नशे में मामूली विवाद के बाद युवक ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। पत्नी को पीटने के बाद केमिकल डालकर आग लगा दी। 85 प्रतिशत तक जली महिला ने मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज के दाैरान दम तोड़ दिया। मृतका के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा फरैंजी में रहने वाला युवक शराब पीने का आदी है। इससे पत्नी आरती (38) से अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार शाम को दंपती के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोपी नशे में पत्नी को पीटने लगा। इसके बाद केमिकल डालकर आग लगा दी। आरती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। इन्होंने कंबल डाल कर बचाया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया, जहां उपचार के दाैरान महिला की माैत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक महिला 85 प्रतिशत तक जल गई थी।
भाई ने कहा- बहनोई अक्सर करता है मारपीट
भाई पुनीत शुक्ला निवासी गांव भिडारी, जनपद इटावा का कहना है कि बहनोई अक्सर बहन को पीटता था। 20 साल पहले बहन की शादी की थी। बहनोई शराब पीने का आदी था। घर न टूटे, इसलिए बहन अब तक रिश्ता निभा रही थी।
आरोपी पति व ससुरालीजन भागे
गांव जटपुरा फरैंजी में पत्नी को जलाकर मार देने के बाद आरोपी घर से भाग गया। वहीं अन्य परिजन भी घर में ताला डाल कर फरार हैं। उधर माैत से पहले तहसीलदार ने मेडिकल कॉलेज सैफई पहुंच कर आरती के बयान दर्ज किए। बयान में महिला ने पति प्रदीप व ससुरालीजन पर जलाने का आरोप लगाया था। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
TagsMainpuri विवाद बाद पतिपत्नी केमिकल डालकरलगा दी आगमहिला माैतMainpuri: After a disputehusband and wife poured chemicals and set themselves on firewoman diesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





