- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mainpuri: भारी बारिश...
उत्तर प्रदेश
Mainpuri: भारी बारिश के बीच गिरा दो मंजिला मकान गिरा, तीन महिलाओं की मौत
Tara Tandi
29 Aug 2024 3:54 PM IST
x
Mainpuri मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के बिछवां क्षेत्र में भारी बारिश के बीच गुरुवार सुबह एक दो मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया जिसके मलबे में दब कर तीन महिलाओं की मृत्यु हो गयी। पुलिस के अनुसार विरायमपुर गाँव के कौशलेन्द्र का दो मंजिला मकान आज सुबह अचानक गिर गया।
घटना के समय बच्चे स्कूल जा चुके थे,और तीन महिलाओं को छोड़कर घर के अन्य लोग बाहर गए थे। मकान के मलबे में दबकर अनुपम पत्नी रजनीश,नीलम पत्नी सुनील और प्रीती पत्नी संजीव की मौत हो गयी। तीनों की उम्र 30 से 40 साल के बीच बताई गई है। उन्होने बताया कि घटना स्थल पर उच्चाधिकारियों ने पहुंच कर जायजा लिया। मलबे को हटाया जा चुका है।
TagsMainpuri भारी बारिशबीच गिरा दो मंजिला मकान गिरातीन महिलाओं मौतMainpuri: Heavy raina two-storey house collapsed in the middlethree women diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





