उत्तर प्रदेश

आत्महत्या को उकसाने के मामले में मुख्य आरोपी को भेजा जेल

Admin4
24 July 2023 9:28 AM GMT
आत्महत्या को उकसाने के मामले में मुख्य आरोपी को भेजा जेल
x
खुटार/ शाहजहांपुर। युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री का पड़ोसी गांव नवदिया ओरीलाल के रहने वाले दिनेश कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
इसी दौरान दिनेश कुमार ने पुत्री सीता के अश्लील फोटो खींच लिए और वीडियो बना लिया। आरोपी फोटो और वीडियो को लेकर अक्सर पुत्री को परेशान कर ब्लैकमेल करने लगा था। इसमें आरोपी दिनेश कुमार का साथ उसका छोटा भाई और पिता परमेश्वर दीन, मुन्नी देवी पत्नी रामपाल देते थे।
पुत्री की शादी जहां तय करने जाते तो आरोपी फोटो और वीडियो भेज देता था। जिससे पुत्री की शादी कई बार टल चुकी थी। 19 जुलाई को दोपहर एक बजे पुत्री सीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के समय वह खेत पर काम करने गई थी और उसका पति जालौन में मजदूरी करने गया हुआ था।
Next Story