उत्तर प्रदेश

परिवार को होटल में लूटने वाले मुख्य आरोपी को लुधियाना से किया गिरफ्तार

Admin4
10 Dec 2022 11:49 AM GMT
परिवार को होटल में लूटने वाले मुख्य आरोपी को लुधियाना से किया गिरफ्तार
x
मेरठ। थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने केरल के परिवार को होटल में लूटने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त राजिन्दर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी 198 सिविल सिटी हावोवाल लुधियाना पंजाब मूल निवासी म0नं0 69 ग्रीन एन्कलेव नकोदर रोड फगबाडा जिला कपूरथला पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को लुधियाना पंजाब से गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त राजिन्दर सिंह ने बताया कि उसने मातृभूमि समाचार पत्र केरला में जर्मनी में नौकरी दिलवाने के नाम पर विज्ञापन दिया था। जिसमें फर्जी आधार कार्ड पर लिया गया मोबाईल नम्बर 9053495323 प्रकाशित किया गया। जिस पर केरला के दो परिवारों द्वारा सम्पर्क किया गया। जिन्हें दिनांक 23.11.2022 को जनपद मेरठ उ0प्र0 में वीजा सम्बन्धी इन्टरव्यू के नाम पर होटल राजमहल में बुलाया गया। इस दौरान आरोपी ने दोनों परिवार के लोगों को खाद्य पदार्थो में नींद की गोलिया मिलाकर दे दी। इसके बाद उनके एटीएम को लेकर शापिंग और पैसे का आदान प्रदान किया। इसके बाद आरोपी उसी रात्रि को टैक्सी लेकर दिल्ली होते हुए लुधियाना चला गया ।
अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी कैन्ट पर्यवेक्षण में थाना सदर बाजार व सर्विलास की एक विशेष टीम गठित की गयी जिसके द्वारा अथक प्रयास करते हुये अभियुक्त को लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार किया गयाहै।
Admin4

Admin4

    Next Story