- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नोएडा मेट्रो के पास से...
उत्तर प्रदेश
नोएडा मेट्रो के पास से एमआईपी बाइक घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Saba Naaz
6 July 2025 7:33 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : नोएडा पुलिस को एमआईपी बाइक घोटाले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सेक्टर-58 और जिले की क्राइम ब्रांच पुलिस ने 5 साल से फरारी काट रहे आरोपी को अरेस्ट किया है।
इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम ने रविवार को इनामी आरोपी को सेक्टर-59 के मेट्रो स्टेशन के पास से दबोचा है। आरोपी की पहचान राजेन्द्र सिंह निवासी कोडा जहानाबाद, कस्बा कछौरा, तहसील बिन्दकी, थाना जहानाबाद, जनपद फतेहपुर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-68ए स्थित गढ़ी चौखंडी गांव में किराये के मकान में रहता है।
एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि एमआईपी बाइक घोटाले के इनामी आरोपी राजेंद्र को पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह मैपल इनोवेटिव प्रमोटिव कंपनी का प्रमोटर था। वह और उसके साथी लोगों को आकर्षक बाइक स्कीम का लालच देते थे। स्कीम के तहत 62,100 रुपये जमा करने पर एक साल तक हर महीने 10,100 रुपये देने का वादा करते थे। साथ ही तुरंत 5 हजार रुपये कमीशन भी देते थे।
Tagsनोएडाएमआईपीबाइकघोटालेnoidamipbikescamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





