उत्तर प्रदेश

कानपुर हिंसा मामले का मुख्य आरोपी अब पुलिस की हिरासत में

Admin2
4 Jun 2022 12:16 PM GMT
कानपुर हिंसा मामले का मुख्य आरोपी अब पुलिस की हिरासत में
x
कानपुर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के फौरन बाद कई इलाकों में हिंसा भड़क गई थी। इस मामले में पुलिस मास्टर माइंड जफर हयात की तलाश कर रही थी। इसके के लिए पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगाई गईं थीं। पुलिस ने शनिवार दोपहर को मुख्स आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हयात को क्राइम ब्रांच ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। बता दें कि हयात जफर हाशमी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय है और वह पहले भी कई बार लोगों को उकसा कर उपद्रव करवा चुका है। वह सीएए और एनआरसी प्रदर्शन के दौरान भी काफी सक्रिय रहा था।पुलिस अफसरों का कहना है कि इसके पीछे कहीं न कहीं कई और लोग भी शामिल हैं, जो भीड़ जुटाने से लेकर बवाल कराने में शामिल रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। खुफिया विभाग भी अपने स्तर से ऐसे लोगों को चिह्नित करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस के कई अन्य विंग ने भी गोपनीय तरीके से जांच शुरू कर दी है।

Next Story