उत्तर प्रदेश

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मेड का शव

Admin4
25 July 2023 10:18 AM GMT
बाथरूम में फंदे पर लटका मिला मेड का शव
x
मेरठ। थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में रुड़की रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित एक व्यापारी के घर पर रह रही मेड का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवती मरियम उर्फ मैरी दिल्ली की डूगडूग कंपनी द्वारा मोदीपुरम इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में जसविंद्र सिंह के मकान में तीन महीने पहले उनके बच्चों की देखभाल करने के लिए भेजी गई थी। वह जसविंद्र सिंह के मकान के बाथरूम के अंदर नहाने के लिए गई। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। जब बाहर निकल कर नहीं आई तो जसविंद्र सिंह के परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर अंदर जाकर देखा तो मरियम उर्फ मैरी का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भिजवा दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। मृतका के पैर नीचे लटके हुए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Next Story