- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Mahoba: बीआरसी कर्मी...

x
"सगाई के बाद उठाया दर्दनाक कदम"
महोबा: उत्तर प्रदेश के जनपद महोबा में बीआरसी में चपरासी के पद पर तैनात युवक ने सगाई के एक माह बाद फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से परिजनों कोहराम मच गया है। गुरुवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जनपद के पनवाड़ी कस्बा के मुहाल जंटपुरा निवासी अनिकेत (23)ने बुधवार की रात घर में फांसी लगा अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि पिता की 7 साल पहले मौत हो गई थी । मृतक को 2 साल पहले अनुकम्पा पर नौकरी मिली थी और वह तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था।
जिसका एक माह पूर्व सगाई हुई थी और शादी की तैयारी चल रही थी। घटना के बाद मृतक की मां सुधा बेसुध है। मृतक के छोटे भाई विक्रम (21) और बहन वंशिता (19) का रो-रो कर बुरा हाल है।
Tagsमहोबाबीआरसी कर्मीसंदिग्धआत्महत्यासगाईउठायादर्दनाककदमMahobaBRC workersuspectsuicideengagementtookpainfulstepजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





